चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने पंजाब के 3 सीनियर नेताओं पर केस दर्ज करवाया है. यह नाराजगी अब बढ़ती ही जा रही है. जानकारी के अनुसार, डॉ. गुरप्रीत ने अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया, हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा के खिलाफ कोर्ट में आपराधिक मानहानि का केस दर्ज करवाया है.
जानकारी हो कि डॉ. गुरप्रीत कौर ने यह केस अपने ऊपर लगाए गए झूठे आरोप लगाने के मामले के आरोपों के तहत दर्ज करवाया है. सूत्रों के मुताबिक, डॉ. गुरप्रीत कौर ने चंडीगढ़ कोर्ट में इंडियन सिविल सिक्योरिटी कोड, 2023 के सेक्शन 210 और 222 के तहत शिकायत दर्ज करवाई है, जो इंडियन पीनल कोड, 2023 के सेक्शन 356 के तहत अपराध से जुड़ा है.
बताया जा रहा है कि, अगर इस केस में आरोप साबित होते हैं तो सभी की समस्या बढ़ सकती है. डॉ. गुरप्रीत कौर ने अपनी शिकायत में कहा कि वह एक क्वालिफाइड मेडिकल प्रोफेशनल हैं और समाज में उनकी अच्छी इमेज है. लगाए गए बेबुनियाद आरोपों से न केवल सामाजिक रूप से बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी उनके चरित्र और प्रतिष्ठा को बहुत नुकसान हुआ है.
ऐसे बढ़ा विवाद
जानकारी हो कि इस मामले में डॉ. गुरप्रीत कौर ने तीनों नेताओं को मानहानि का नोटिस जारी किया था. इसमें उन्होंने 24 घंटे में माफी मांगने के लिए कहा था. नोटिस मिलने के बावजूद तीनों ने माफी नहीं मांगी थी. इसके साथ ये भी जानकारी सामने आई थी कि वहीं सुखपाल खैहरा ने इस नोटिस को फाड़कर फेंक दिया.
- धान खरीदी की तैयारी पर भूपेश बघेल ने सरकार को घेरा, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने पर भी जताई आपत्ति
- IND vs WI 3rd T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 224 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेकः सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को कार ने रौंदा, 2 की थमी सांसें, घटना जानकर कांप जाएगी रूह
- ‘ये कौन से अध्यक्ष हैं?’ UP में अजय राय के सामने ही भिड़ गए कांग्रेसी, गाली-गलौज के बाद लहराए जूते
- गोपालगंज में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

