जालंधर. जालंधर स्थित लायलपुर खालसा कॉलेज में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य मे भव्य ड्रोन शो आयोजित किया गया है. इसके दिन को लेकर थोड़ा बदलाव किया गया है . पहले यह कार्यक्रम 6 सितंबर को शाम 6 बजे निर्धारित था, लेकिन अब यह 8 सितंबर को आयोजित किया जाएगा. इस संबंध में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने डिप्टी कमिश्नर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद नई तारीख का औपचारिक ऐलान किया.
धर्म और युवाओं को जोड़ने की अनूठी पहल
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध धार्मिक विरासत से जोड़ना है. व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए उप मंडल मजिस्ट्रेट (SDM) शुभी आंगरा ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, सिटिंग अरेंजमेंट और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की. उन्होंने बताया कि इस अत्याधुनिक ड्रोन लाइट शो में खास आकर्षण का केंद्र श्री गुरु रविदास महाराज जी की पावन जीवन यात्रा, दर्शन और उनकी शाश्वत शिक्षाओं को आसमान में एक प्रभावी तरीके से प्रदर्शित करना होगा.
पंजाब की भगवंत मान सरकार की ओर से प्रकाश पर्व को पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए राज्यभर में 6.50 लाख पौधे लगाने का विशेष पर्यावरण अभियान शुरू किया गया है. इसके अलावा, गुरु साहिब की पवित्र वाणी के प्रसार और शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डेरा सचखंड बल्लां के पास लगभग 11 एकड़ भूमि पर ‘श्री गुरु रविदास जी वाणी अध्ययन केंद्र’ की स्थापना की जा रही है.
प्रसिद्ध रागी जत्थों द्वारा कीर्तन
8 सितंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में ड्रोन शो के अलावा प्रसिद्ध रागी जत्थों द्वारा कीर्तन दरबार भी सजाया जाएगा. श्रद्धालुओं के भारी आगमन को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग, सफाई, बैठने के सुचारू प्रबंध और आपातकालीन चिकित्सा सहायता की तैयारियां पूरी कर ली हैं, इस अवसर पर कई प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी आम संगत की तरह नतमस्तक होने पहुंचेंगी.
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी

