गुरदासपुर. भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा का पंजाब में व्यापक असर देखने को मिल रहा है. इस बीच खबर आई है कि जब यात्रा गांव तिबड़ में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम संबंधी बब्बेहाली नहर पुल पर पंहुची तो वहां पहले से ही आम आदमी पार्टी के वर्कर काले झंड़े लेकर खड़े थे तथा पुलिस को बंद कर रखा था. भाजपा वर्कर तथा आप वर्कर में तीखी व जोरदार नारेबाजी हुई.
कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की
इसके साथ ही उनका जवाब देते हुए भाजपा के कार्यकर्ता भी अपना शक्ति प्रदर्शन करने से पीछे नहीं होते दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए नजरआए.
हालात को देखते हुए पुलिस ने पुल पर से रास्ता क्लीयर करवा कर यात्रा को निकाल दिया. पंरतु सड़क के देानो तरफ खड़े आप वर्करों ने जम कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी.
भाजपा कार्यकर्ता का कहना है कि पठानकोट के बाद दीनानगर तथा आज बब्बेहाली पुल पर यात्रा का विरोध यह स्पष्ट करता है कि यह एक साजिश अधीन पंजाब को बर्बाद करने की साजिश है. भाजपा इस साजिश का भी पर्दाफाश करेगी तथा पंजाब को नशा मुक्त बनाने में जरूर सफल होगी.
प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में शुरू की गई ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान आज तीसरे दिन गुरदासपुर के हनुमान चौक में आयोजित प्रभावशाली रैली को संबोधित करते हुए भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य तथा राष्ट्र्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह लालपुरा ने पंजाब को नशे की गुलामी से मुक्त कराने का संकल्प दोहराया और नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया.
उन्होंने कहा कि भाजपा की नशा मुक्त यात्रा को आम लोगों से स्वत: मिल रहे व्यापक समर्थन से मान सरकार और आम आदमी पार्टी में इतनी बौखलाहट पैदा हो गई है कि वे इस नशा विरोधी यात्रा को काले झंडे दिखाते समय यह भी भूल गए कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा करने का अभियान है.
- 809 HP की घातक पावर के साथ आएगी McLaren की नई सुपरकार McL 820! टीजर ने बढ़ाई हलचल
- 100 से ज्यादा मार्केट एसोसिएशन्स ने राहुल गांधी से रैली टालने की अपील की, करोड़ों रुपये के व्यापार प्रभावित होने की आशंका
- पत्नी के शौक पूरे करने चुराई 23 लाख की लग्जरी कारः GPS लोकेशन ने खोला राज, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार
- Bastar News Update : 3 साल से फाइलों में अटकी सिंचाई योजनाएं… 37 दिन बाद पटरी पर लौटी यात्री ट्रेनें… किसानों की सालभर की मेहनत पर संकट
- वाराणसी में JDU का शक्ति प्रदर्शन आज, साधारण सफर से सियासी हलचल तक, जानें क्या है निशांत कुमार का मास्टर प्लान

