सुशीला देवी, गुरुग्राम. गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-5 स्थित अरावली के जंगलों में 39 वर्षीय युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान झारखंड के गुमला निवासी बंदी उरांव के रूप में हुई है, जो करीब एक माह पहले काम की तलाश में गुरुग्राम आया था।
पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई की सुबह सेक्टर-54 के जंगल में खून से लथपथ शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस, एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट टीम ने जांच शुरू की। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज की गई।
पूछताछ में सामने आया कि 13/14 जुलाई की रात बंदी उरांव अपने एक साथी के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुआ था। पार्टी के बाद वह अपने तीन दोस्तों के साथ कार में गुरुग्राम घूमने निकला।
वजीराबाद ढाणी चौक के पास किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। तीनों आरोपी उसे अरावली के जंगल में ले गए, जहां पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपी राम, विनय और प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल कार भी आरोपी राम की बताई गई है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।
- वलसाड में दरिंदगी: स्कूटी से कुत्ते को बांधकर घसीटा, वायरल वीडियो पर मचा बवाल
- बीजेपी विधायक का विवादित वीडियो वायरलः जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए ‘सदस्य खरीदने’ की बात कबूली, कांग्रेस ने की आपराधिक केस दर्ज करने की मांग
- शी जिनपिंग का अपने ही कार्यकर्ताओं पर एक्शन: एक साल में 10 लाख के खिलाफ केस दर्ज, 1 लाख गिरफ्तार
- CG News : जादू-टोना के नाम पर सामाजिक बहिष्कार, पीड़ित परिवार ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
- नहीं चाहिए ‘सेकंड क्लास स्टेटस’… भारत ने बिना वीटो के UNSC की स्थायी सदस्यता ठुकराई

