गुरुग्राम: शहर की पॉश और महंगी सोसाइटी में नौकरानी से मारपीट का VIDEO सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आ गई। सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जांच में शामिल किया है।
आरोपी महिला की पहचान 52 वर्षीय रुचिरा सचदेवा, निवासी कैमेलियास अपार्टमेंट, सेक्टर-42, गुरुग्राम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस महिला के साथ मारपीट की गई, वह आरोपी की घरेलू सहायिका थी और 27 जुलाई को काम छोड़कर जा चुकी है।
पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को काम को लेकर मालकिन और नौकरानी के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान आरोपी महिला ने नौकरानी को डांटने के साथ उसके साथ मारपीट भी की। दूसरे फ्लैट में रहने वाले एक व्यक्ति ने पूरी घटना का VIDEO बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
VIDEO सामने आने के बाद सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और जांच शुरू की। जांच में घटना की तारीख 24 जुलाई सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जांच में शामिल किया।
पुलिस के मुताबिक, मारपीट का शिकार हुई महिला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है और घटना के बाद अपने मूल निवास लौट चुकी है। उसने आरोपी महिला के साथ सुलह होने की बात कही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू की है।
गौरतलब है कि गुरुग्राम की कैमेलियास सोसाइटी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगे फ्लैट्स के लिए चर्चित है। यहां कई फ्लैटों की कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है। इसी हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में नौकरानी से मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है.
- 15 साल से बधाई ले रहीं सुमन के क्षेत्र पर विवाद, धर्म परिवर्तन के आरोप भी लगे
- सहरसा में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवती का क्षत-विक्षत शव, इलाके में फैली सनसनी!
- खूंटी में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 11 माह का मासूम भी शामिल, PM मोदी और CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख
- BREAKING: भिलाई के जगदम्बा फोम्स में लगी भीषण आग, गोदाम में रखा सारा सामान जलकर हुआ खाक…
- बेगूसराय में शादी से ठीक पहले बैंक से 5 लाख उड़ाए, ASI दूल्हे की बारात पर संकट!

