गुरुग्राम। 24 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने बुधवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा करके लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी करने से मुकर गया।

झाड़सा में हुई थी युवक से पहचान

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, युवती मूल रूप से राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली है। उसकी पहचान गुरुग्राम के गांव झाड़सा में रहने वाले एक युवक से हुई थी।

युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया। इसके बाद 28 मार्च 2025 को गुरुग्राम के गांव झाड़सा में उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार, इसके बाद भी आरोपी शादी का भरोसा देकर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

शादी का दबाव बनाने पर मुकरने का आरोप

पीड़िता के मुताबिक, युवक ने शादी का वादा करके उसे लंबे समय तक भरोसे में रखा। बाद में जब उसने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया, तो वह अपने वादे से मुकरने लगा और टालमटोल करने लगा। इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी के मुताबिक, मामले के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m