गुरुग्राम। गुरुग्राम में 17 वर्षीय नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बेटी को घर में अकेला देखकर सौतेला पिता उसके पास आया और उसे गलत तरीके से छूने लगा। नाबालिग के विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग गया। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और करीब तीन दिन तक पीछा करने के बाद आरोपी को 25 सितंबर को पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार कर लिया।

चकरपुर पुलिस चौकी की विशेष टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पांच साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की उम्र 38 साल है और वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का रहने वाला है। करीब पांच साल पहले नाबालिग की मां की आरोपी से शादी हुई थी।
पुलिस के मुताबिक, महिला का पहला पति उसे छोड़कर चला गया था। इसके बाद उसने दूसरी शादी की। महिला और उसका दूसरा पति दोनों गुरुग्राम की कंपनियों में काम करते थे।
मां की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। विशेष टीम ने आरोपी की तलाश की और करीब तीन दिन बाद उसे मालदा से गिरफ्तार कर लिया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

