गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-41 स्थित साउथ सिटी-1 के पास महिला से मोबाइल फोन झपटने के मामले में सेक्टर-40 थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि साउथ सिटी-1, सेक्टर-41 के पास बाइक सवार युवकों ने उसका मोबाइल फोन झपट लिया। शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-40 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 27 सितंबर को गुरुग्राम से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी गोबिंदा दास और बिहार निवासी रनबीर व रंजीत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी फिलहाल गुरुग्राम के सिलोखरा इलाके में रह रहे थे।
दो आरोपी करते थे मोबाइल झपटमारी, तीसरा बेचता था
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गोबिंदा दास और रनबीर बाइक पर घूमकर मोबाइल झपटने की वारदातों को अंजाम देते थे। इसके बाद छीने गए मोबाइल फोन रंजीत को सौंप दिए जाते थे। पुलिस के अनुसार, रंजीत इन मोबाइल फोन को आगे बेचने का काम करता था।
पहले से भी दर्ज हैं आपराधिक मामले
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रनबीर के खिलाफ चोरी के दो मामले, जबकि रंजीत के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला पहले से दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने इससे पहले कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
- पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा 50 लीटर से ज्यादा डीजल, थोक ग्राहकों पर बढ़ी सख्ती
- Asian Games 2026: भारत ने 9वें दिन जीते 8 मेडल, कुल संख्या 45 पहुंची, हॉकी में बांग्लादेश को 10-0 से रौंदा
- पीने के पानी के लिए तीन दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीण, प्रशासन के आश्वासन के बाद देर रात चक्काजाम खत्म
- संत महोत्सव जा रहे श्रद्धालुओं के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल
- वायरल वीडियो ने खोली थार चालक की करतूत, बाइक सवारों को टक्कर मारने वाली Thar Roxx बरामद


