गुरुग्राम। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने अभियान चलाया। पश्चिम पुलिस जोन की अलग-अलग टीमों ने 29 सितंबर को शहर में कई जगहों पर जांच और निगरानी की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते मिले 71 लोगों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक जगहों पर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस टीमों ने पार्क, पार्किंग, सड़क किनारे और अन्य खुले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। जांच के दौरान शराब पीते मिले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित करने के मामलों में सभी 71 लोगों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 172(2) के तहत हिरासत में लेकर निवारक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे खुले सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

