कमल वर्मा, ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस ने करोड़ों के वाहनों को अच्छे खासे किराये के झांसे में लेकर उन्हें खुर्द बुर्द करने वाले शातिर बदमाश को पकड़ा है। क्राइम ब्रांच ने हिमाचल शर्मा को जयपुर से गिरफ्तार किया है। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में रिमांड पर भेजा गया है।
दरअसल, कुछ समय पहले करीब 42 लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर SSP धर्मवीर सिंह से धोखाधड़ी की शिकायत की थी। पटेल नगर सिटी सेंटर का रहने वाला हिमाचल शर्मा पहले भी फर्जी सूबेदार बनकर लोगों को झांसा देते हुए पकड़ा गया था। उसके खिलाफ पहले भी एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। हिमाचल शर्मा पुलिस सब इंस्पेक्टर की वर्दी में टूर और ट्रेवल्स चलाने वाले लोगों को अपने झांसे में लिया और उनकी महंगी कार एसयूवी समेत ट्रैक्टर ट्राली, डंपर और ट्रक तक किराए का लालच देकर हथिया लिया।
ये भी पढ़ें: इंदौर फैमिली कोर्ट में वैलेंटाइन डे का जादू: तलाक की कगार पर पहुंचे डॉक्टर-इंजीनियर दंपति, फिर हुआ कुछ ऐसा कि गुलाब-मिठाई देकर की नई शुरुआत
हिमाचल शर्मा ने बाद में इन गाड़ियों में से जीपीएस सिस्टम भी हटा दिया। इसके बाद वाहन मालिकों को शक हुआ तो उन्होंने गाड़ी को सर्विस के लिए मांगी तो हिमाचल शर्मा ने इनकार कर दिया और वाहनों का किराया भी नहीं दिया। फिर हिमाचल शर्मा शहर से ही गायब हो गया।
ये भी पढ़ें: इंदौर में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: गला रेतकर युवक की बेरहमी से हत्या, फिर मोबाइल-सिम तोड़कर सबूत मिटाने की कोशिश, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार
पिछले दिनों जब उसके खिलाफ शिकायते बढीं तब उसने अपना नया ठिकाना जयपुर बना लिया। पुलिस को पता चला हैं कि फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मिलकर उसने करोड़ों की गाड़ियों को खुर्द-बुर्द किया है। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही उसके साथी की तलाश की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


