कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने तीन दुश्मनों को हत्या के प्रयास के झूठे मामले में फंसाने के लिए अपने ही दोस्त को गोली मार दी। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटू पार्क में हुई, जहां आरोपी मधुसूदन उर्फ पोपट तोमर ने अपने दोस्त विकास साहू (24) के सीने में गोली मारी।

READ MORE: 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर किया सुसाइड: गणित का पेपर बिगड़ने से थी परेशान, 3 दिन बाद दुबई से पहुंचे पिता   

पुलिस और उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मधुसूदन तोमर का तीन अन्य युवकों से पहले से विवाद चल रहा था। साजिश के तहत उसने विकास को गोली मारकर यह दिखाने की कोशिश की कि दुश्मन युवकों ने हमला किया है। गोली चलने के बाद विकास बाइक से गिर पड़ा  और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जे.ए.एच. (जयारोग्य अस्पताल) रेफर किया गया।

READ MORE: नशे में चूर पति ने पत्नी पर किया एसिड अटैकः 4 माह की बेटी और ससुर भी झुलसे, पति के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद मधुसूदन खुद थाने पहुंचकर फरियादी बन गया और शिकायत दर्ज कराई कि दुश्मनों ने उसके दोस्त पर हमला किया। लेकिन पुलिस ने मौके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें साफ तौर पर दिखा कि मधुसूदन ने ही विकास पर गोली चलाई। फुटेज में काली थार के पास विवाद और फायरिंग का सीन कैद हुआ है। इस खुलासे के बाद गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मधुसूदन तोमर के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिसमें साजिश के अन्य पहलुओं और हथियार की बरामदगी की जांच शामिल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m