कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। SAF के आरक्षक ने शादी का झांसा देकर अपनी होने वाली मंगेतर के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि रोका-सगाई के बाद SAF जवान ने कई बार संबंध बनाए, अब शादी से मुकर गया। इसकी शिकायत पीड़िता ने थाने में की है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जिला भिंड की रहने वाली 27 वर्षीय पीड़िता ग्वालियर के एक कॉलोनी में किराए पर रहती है और शहर के एक कॉलेज से MA लास्ट ईयर की छात्रा है। 15 फरवरी को हिंदू रीति से रोका, 20 मार्च को सगाई हुई। आरोपी अंकित ओझा SAF सेकंड बटालियन ग्वालियर में आरक्षक है, तिलक नगर सरकारी आवास में रहता है। पीड़िता के मुताबिक, रोका के बाद फोन पर बातें शुरू हुईं। 5 मई को शादी तय की गई थी।
ये भी पढ़ें: चलती बस में महिला डॉक्टर से गंदी हरकत! ASI पर लगे छेड़छाड़ के गंभीर आरोप, पीड़िता ने बनाया VIDEO
इस बीच 3 मार्च को आरोपी के आवास पर पहली बार उसके साथ दुष्कर्म हुआ। फिर 9 और 18 मार्च को भी आरोपी ने उससे कहा कि जब शादी हो रही है तो संबंध बना सकते हैं। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी लेकिन अचानक आरोपी अंकित ने किसी भी कीमत पर शादी नही करने की बात कही। जबकि पीड़िता के परिवार ने काफी मनाया, लेकिन आरोपी अड़ा रहा। ऐसे में अब पीड़िता की शिकायत पर माधवगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

