कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बार फिर मवेशियों के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया है। तानसेन रोड बीमा अस्पताल के पास तीन बोरियों में भरी हड्डियां और गौवंश का कटा सिर मिला है। चार दिन से यहां रोड किनारे पड़ा हुआ था जिसकी बदबू आने पर इसका खुलासा हुआ। समाज सेवियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोरियों में भरी हड्डियां जब्त कर जांच के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

READ MORE: Exclusive: मध्यप्रदेश में RSS की ‘भगवा में हरी महक’; राष्ट्रीय मुस्लिम मंच अल्पसंख्यकों को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ेगा

दअरसल कल सोमवार की देर रात हजीरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि तानसेन रोड बीमा अस्पताल के पास तीन बोरियां संदिग्ध हालत में पड़ी हुई हैं। जिस पर आसपास के लोगो और समाज सेवियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे की इस सूचना पर पड़ाव और हजीरा थाने की टीम मौके पर पहुंची। जहां देखा कि बोरियों में मवेशियों की हड्डियां भरी हुई थीं। एक गौवंश का कटा हुआ सिर भी उसके अंदर पड़ा हुआ था। पुलिस ने सभी बोरियां और हड्डियों को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया। पुलिस को लोगों ने बताया कि पिछले चार दिन से यंहा बोरियां रखी हुई हैं। जिसमें बदबू आ रही थी। तब इसका पता चला। वहीं पुलिस का कहना है हड्डी किस जानवर की है? जांच के बाद ही इसकी तस्वीर साफ होगी। पुलिस यह पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है कि यह अवशेष कहां से लाए गए और किसने यहां रखे हैं। 

READ MORE: पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले से युवक की मौत: शव को घसीटकर जंगल की तरफ ले गया, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़-आगजनी

बता दे कि शहर के सेवा नगर और नूरगंज इलाके में झाड़ियों और पहाड़ियों के बीच अवैध कत्लखाना संचालित हो रहा है। शहर के आवारा मवेशियों को चोरी-छिपे पकड़कर किले की तलहटी में ले जाया जाता है। जहां उन्हें काटकर उनके मांस और हड्डियों को बोरियों में भरा जा रहा है। जब ट्रकों में मवेशियों का मांस-हड्डियां जमा हो जाती हैं। तब रात के सन्नाटे में उन्हें रवाना किया जाता है। दो महीने पहले झांसी रोड पुलिस ने भी मवेशियों की हड्डियों से भरा ट्रक भी पकड़ा था। ट्रक झांसी नंबर का था। जिसमें 4 से 5 लोग गिरफ्तार किए गए थे। फिलहाल पुलिस का कहना है इसका जल्द पता लगाकर इसका खुलासा किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m