कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। अंचल के सबसे बड़े व्यापारी संगठन मध्यप्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। जिसकी मतगणना आज ही शुरू होगी और देर रात तक परिणाम घोषित होने की संभावना है। करीब 3,450 व्यापारी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे।
अध्यक्ष पद पर पारस जैन और डॉ. प्रवीण अग्रवाल के बीच मुकाबला
चैंबर चुनाव में इस बार छह पदाधिकारी पदों के लिए 12 प्रत्याशी और 150 कार्यकारिणी सदस्यों के पदों के लिए 250 उम्मीदवार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर व्हाइट हाउस से पारस जैन और क्रिएटिव हाउस से डॉ. प्रवीण अग्रवाल आमने-सामने हैं। वहीं संयुक्त अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर भी दोनों पैनलों के बीच सीधा मुकाबला है।चुनाव को लेकर मतदान केंद्र पर व्यापक तैयारियां देखने मिली, मतदान के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है।
ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी: केंद्र सरकार ने IAS-IPS अधिकारियों के लिए जारी की नई गाइडलाइन,
मोबाइल मतदान केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं
मतदाता वोटर आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य वैध पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकेंगे। मतदान केंद्र में केवल मतदाता और अधिकृत चुनाव कर्मियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। करीब 200 जवानों की तैनाती की गई, मतदान केंद्र के आसपास वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित और मोबाइल फोन लेकर मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति भी नहीं दी गई।
देर रात तक सभी पदों के परिणाम घोषित होंगे
चुनाव आचार संहिता के तहत मतदान केंद्र से 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार भी प्रतिबंधित रखा गया। मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों और उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मतगणना शुरू होगी। देर रात तक सभी पदों के परिणाम घोषित होने की संभावना है। ग्वालियर का व्यापारी वर्ग आज अपने नए नेतृत्व का फैसला करेगा,जिस पर पूरे व्यापारिक जगत की नजरें टिकी हुई हैं।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा ऐलान, अशोकनगर में 2,592 युवाओं को मिलेगा रोजगार,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

