कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर के हजीरा चौराहा पर अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय लोग और कार्रवाई करने पहुंची टीम के बीच विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने उनके साथ अभद्रता की और सामान जप्त करने के साथ सड़क पर फेंका।
दरअसल, ग्वालियर के हजीरा चौराहा से किला गेट तक फुटपाथ और सड़क घेरकर कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस और मदाखलत अमले की टीम पहुंची थी। जहां पर जूस भंडार की दुकान पर अतिक्रमण हटाने के दौरान आरोप है कि रस भंडार संचालक ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता कर दी।
ये भी पढ़ें: EXCLUSIVE: PM मोदी की अपील को बनाया मिशन; पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए बाइक बेची, अब साइकिल पर ‘मोदी अपील यात्रा’ पर निकला दतिया का रौशन सिंह
वहीं रस भंडार दुकान संचालक और उनके परिवार के लोगों ने कार्रवाई करने पहुंची टीम पर उल्टा अभद्रता और सामान सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है। मौके से गुजर रहे ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने जब विवाद की स्थिति देखी तो वह रुके और मामला शांत कराया। जिसके बाद कार्रवाई करने पहुंची टीम भी वहां से रवाना हो गयी।

