कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर में बीते 48 घंटे से जारी बारिश के बाद वार्ड 64 के शंकरपुर बस्ती में जलभराव के हालात बने हैं। ऐसे में कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर जल सत्याग्रह पर बैठ गए। इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जल निकासी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
दरअसल, हर साल बारिश के दौरान शहर के एक दर्जन से ज्यादा ऐसी जगह है, जहां पर जल भराव के हालात देखने मिलते हैं। इसी के चलते शहर के ट्रांसपोर्ट नगर के पास शकरपुर इलाके में बारिश के चलते भारी जल भराव की स्थिति देखने के लिए मिली है। स्थानीय लोगों की ओर से नगर निगम से नाला निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन समय पर नाला निर्माण न होने के चलते पानी की निकासी नहीं हो सकी और जल भराव के हालात बन गए।
ये भी पढ़ें: गैस टैंकर में लीकेज से मची अफरा-तफरी, अचानक हुआ रिसाव; चालक बोला- ‘ये नॉर्मल है’…
सूचना मिलने पर कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे और जल सत्याग्रह पर बैठ गए जैसे ही प्रदर्शन की जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को मिली मौके पर निगम की टीम पहुंची और जल निकासी के प्रयास तेज कर दिए, कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर का कहना है कि नगर निगम कमिश्नर से उनकी चर्चा हुई है जल्द ही नाला निर्माण का काम बारिश के सीजन के बाद शुरू कर दिया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह के हालात नहीं बनेंगे और स्थानीय लोग सुकून से रह सकेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


