सतीश दुबे, डबरा (ग्वालियर)। मध्य प्रदेश के डबरा में दो मासूम बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने बिस्किट और नमकीन देने के बहाने कमरे में बुलाया और अपनी बाहों में भर लिया। बच्चियों के चीख-चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरा मामला भितरवार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मोहनगढ़ गांव में भगवान सिंह (34) नामक व्यक्ति ने गांव के पड़ोस में रहने वाली 6 साल और 7 साल की दो मासूम बच्चियों के साथ गलत हरकत की। बिस्किट और नमकीन देने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और अपनी बाहों में भर लिया। बच्चियां चिल्लाई तो पड़ोसी व परिजन कमरे में पहुंचे। बच्चियों को आपत्तिजनक हालत में देखते ही पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़ें: थाने से महज 300 मीटर दूर खूनी खेल: इटारसी में युवक की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने, साथ दिख रहे थे कातिल!
पुलिस ने तत्काल आरोपी को धर दबोचा। इस मामले में भितरवार एसडीओपी गगन हनवत ने बताया कि कल रात में शिकायत दर्ज की गई थी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉस्को और BNS की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


