सतीश दुबे, डबरा (ग्वालियर)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की पुलिस को अब खुद ही सुरक्षा की जरूरत आन पड़ी है। ये इसलिए कह रहे हैं क्यों कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक फरियादी अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचता है, लेकिन उसे एक भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आता। फरियादी थाने में आवाज लगाता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं था। उसने इसका वीडियो भी बनाया है।

यह पूरा मामला ग्वालियर जिले के पिछोर थाने का बताया जा रहा है। जहां रात के समय एक फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचता है, लेकिन थाने का गेट ही बंद मिलता है। इतना ही नहीं गेट पर हथकड़ी डाली होती हैं और पुलिसकर्मी अंदर सोते रहे है। फरियादी करीब 1 घंटे तक चिल्लाता रहा, लेकिन कोई भी पुलिसकुर्मी उठकर नहीं आया। फरियादी ने थाने के अंदर का वीडियो भी बनाया। इसके बाद वह अपने घर लौट जाता है।

ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Suicide Case: आखिर कब हुई ट्विशा की मौत ? CCTV फुटेज और मेडिकल रिकॉर्ड में नहीं मिल रहा समय

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद खाकी वर्दी पर गंभीर सवाल उठ रहे है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि 24 घंटे नागरिकों की सुरक्षा देने का जिम्मा, जिनके कंधों पर है वही ताला डालकर गहरी नींद में सो जाएं तो क्या होगा ? अगर रात के समय कोई बड़ी घटना हो जाए तो आखिरकार इसका जिम्मेदार कौन होगा ?

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m