राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। राजधानी भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की मौत की मौत की टाइमिंग अभी भी रहस्य बनी हुई है। सीसीटीवी फुटेज, मां से आखिरी बातचीत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एम्स रिकॉर्ड का समय एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहा है। 9वें दिन भी ट्विशा का अंतिम संस्कार होने के आसार नहीं है।
दरअसल, ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने बताया था कि रात 10:10 बजे ट्विशा की मां का फोन आया था। रात 10:50 बजे तक एम्स पहुंच गए थे। जबकि एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रात 12:05 बजे ट्विंशा की बॉडी अस्पताल पहुंची थी। रात 12:05 बजे मृत अवस्था में अस्पताल लाई गई थी। ट्विशा के परिजनों का दावा है कि रात 9:41 बजे तक ट्विशा ने अपनी मां से बात की थी। वहीं गिरिबाला सिंह के घर की सीसीटीवी फुटेज में शाम 7:20 बजे ट्विशा छत पर जाती हुई दिखती है और 8:17 बजे तीन लोग उसकी बॉडी नीचे लाते हुए नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ की जमानत याचिका खारिज: आरोपी पर 10 हजार का इनाम, सास बोली- प्रेग्नेंट थी बहू; आत्महत्या के बाद का CCTV आया सामने
12 मई को सुसाइड, अब तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ
गौरतलब है कि नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा का शव 12 मई 2026 को उसकी ससुराल में मिला था। ससुराल पक्ष ने इसे सुसाइड बताया था। वहीं मृतिका के परिवार ने पुलिस को बताया था कि उसका पति उसे लगातार परेशान कर रहा था। ट्विशा का अब तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। उसका शव भोपाल एम्स के मर्चुरी में रखा है। ट्विशा की शादी पिछले साल 12 दिसंबर 2025 में पूर्व जज गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी।
ये भी पढ़ें: ट्विशा के पति के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, विदेश भागने की आशंका, सुसाइड में इस्तेमाल बेल्ट की रिपोर्ट आई
सास को अग्रिम जमानत, पति की याचिका खारिज
इस मामले में पुलिस ने मृतिका के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी। साथ ही मामले में SIT का गठन किया है। मृतिका की सास गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल चुकी हैं। जबकि आरोपी समर्थ की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। वहीं उस पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस को उसके देश से बाहर भागने की आशंका है, जिसके चलते लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: ट्विशा के माता-पिता का फूटा दर्द: कहा- “ड्रग लेने वाली बात गलत, मेरी बेटी को इंसाफ चाहिए” केस ट्रांसफर करने और दोबारा पीएम की मांग
पासपोर्ट रद्द करवाने कार्रवाई शुरू
वहीं भोपाल पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की मिनिस्ट्री आफ इमीग्रेशन को एक पत्र लिखा है। जिसमें भोपाल पुलिस ने समर्थ सिंह का पासपोर्ट रद्द करवाने के लिए पासपोर्ट कार्यालय के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की 6 टीमें आरोपी पति समर्थ की तलाश में जुटी हुई हैं।

