सतीश दुबे, डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा में नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने जमकर तांडव मचाया। एक कार को टक्कर मारकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। देखने में यह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगेगा लेकिन जिस किसी ने इस मंजर को देखा, दिल दहल उठा। घटना NH 44 बझेरा से कल्याणी तिराहे के बीच की है। हाइवे पर कार को घसीटते हुए ट्रक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
पाइपलाइन में सांप निकलने के बाद गरमाया मामला: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
कार में 4 लोग सवार थे जो कहीं जा रहे थे। तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और घसीटते हुए आगे ले गया। कुछ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, कार में मौजूद लोगों ने चीख पुकार मचाई, लेकिन आरोपी ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और हाइवे पर कोहराम मचाता रहा। ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Holi Special: ग्वालियर में डिमांड में चांदी की पिचकारी, लाखों रुपए का हुआ व्यापार
कुछ देर आगे जाने के बाद ट्रक ड्राइवर कार को खेत पर पलटाकर फरार हो गया। हालांकि इस हादसे में कार में सवार सभी चार लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लेकिन इस घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

