सतीश दुबे, डबरा (ग्वालियर)। मध्य प्रदेश के डबरा में एक पेट्रोल पंप पर फायरिंग का मामला सामने आया है। आधी रात एक व्यक्ति ने पंप पर पहुंचकर फायरिंग कर दी। गोली पेट्रोल डालने वाली मशीन में लगी। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कोई बड़ी घटना नहीं हुई। फायरिंग करने वाला कौन था और किस वजह से गोली चलाई, फिलहाल इसका कारण अज्ञात है। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
मामला डबरा के गिजौर्रा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने पंप पर फायरिंग कर दी। गोली पेट्रोल डालने वाली मशीन में लगी, जिससे मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। बड़ी बात ये है कि जब युवक ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग की तब कोई भी कर्मचारी पंप पर नहीं था और पंप बंद था। सुबह जब कर्मचारी पंप पर पहुंचे और मशीन क्षतिग्रस्त देखी तब CCTV फुटेज में युवक हाथ में बंदूक लेकर पंप की तरफ जाते हुए दिख रहा है।
ये भी पढ़ें: मनुआभान टेकरी पर घूमने गए पत्रकार और युवती से चाकू की नोक पर लूटः iPhone-15 और जेवर ले उड़े बदमाश
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद पंप कर्मचारी शिवकुमार उपाध्याय ने गिजौर्रा थाना पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि बुधवार को रात्रि साढ़े तीन बजे गिजौर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पेट्रोल पंप पर युवक ने बंदूक से फायरिंग की है। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। अज्ञात युवक की पतासाजी की जा रही है। पुरानी रंजिश और अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



