कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। उफ्फ… ग्वालियर की सड़कों का हाल देखिए। बारिश के बीच शहर की एक सड़क अचानक धंस गई और उसमें सरकारी वाहन फंस गया। मामला कोर्णाक हॉस्पिटल के पास का है। जहां डिप्टी कमिश्नर लैंड रिकॉर्ड का सरकारी वाहन सड़क धंसने के कारण गड्ढे में जा फंसा। काफी देर तक मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला गया। फिलहाल सड़क धंसने की वजह पानी की लाइन के अंदर हुए लीकेज को माना जा रहा है।

बारिश के चलते ग्वालियर की सड़कों की पोल एक बार फिर खुल गई। कोर्णाक हॉस्पिटल के पास अचानक सड़क धंस गई, जिससे वहां से गुजर रहा डिप्टी कमिश्नर लैंड रिकॉर्ड का सरकारी वाहन गड्ढे में फंस गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वाहन को बाहर निकालने के लिए काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से आखिरकार सरकारी वाहन को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें: SECL और प्रशासन की लापरवाही! PM श्री स्कूल के पास धंसी जमीन, 800 बच्चों की जिंदगी दांव पर, पटवारी नदारद

हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सड़क आखिर क्यों धंसी, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। लेकिन माना जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी कमजोर होने के साथ ही पानी की लाइन अंदर से लीकेज हो हुई है। फिलहाल संबंधित विभाग सड़क को दुरुस्त करने में जुट गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m