कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी का झांसा देकर रेप, ब्लैकमेल और पति से अलग कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सहेली के भाई ने पहले युवती से प्यार का नाटक कर शारीरिक संबंध बनाए। फिर युवती की शादी कही और होने के बाद ब्लैकमेल कर उसका शोषण करता रहा। जब युवती ने मना किया तो आरोपी ने उसके पति को अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर घर तुड़वा दिया। इसके बाद फिर संबंध बनाकर शादी से मुकर गया। फिलहाल महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दअरसल, 26 वर्षीय युवती ने महिला थाने पहुंचकर शिकायत की है, जिसमें उसने बताया कि उसकी दोस्ती 2025 में मुश्फिक हुसैन निवासी तेली की बजरिया से हुई थी। मुश्फिक उसकी सहेली का भाई है। दोस्ती होने के बाद मुश्फिक ने उससे प्यार का इजहार किया। लव के जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह उसका शोषण करता रहा। इसी बीच घरवालों ने युवती की शादी कही और कर दी।
ये भी पढ़ें: क्रूज, काल और कार्रवाई: क्या घटना के बाद लेंगे सबक ? जानें जबलपुर बरगी डैम हादसे का अब तक का पूरा अपडेट
पति को भेज दिया अश्लील फोटो-वीडियो
शादी के बाद भी आरोपी उसे अश्लील फोटो वीडियो पति को भेजने की धमकी देकर मिलने के लिए बुलाता रहा और ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला ने मुश्फिक के बुलाने का विरोध किया तो आरोपी ने उसके पति को उनके संबंधों की जानकारी दे दी। साथ ही यकीन दिलाने के लिए उसके पति के मोबाइल पर अश्लील फोटो वीडियो भेज दिए। जिसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया और वह मायके में रहने लगी।
ये भी पढ़ें: जेल की सलाखों से बाहर आई सोनम, जमानत रद्द कराने HC जाएगी शिलांग पुलिस, राज की याचिका खारिज
पति के छोड़ने के बाद आरोपी ने फिर बढ़ाई करीबी
पति के छोड़ने के बाद आरोपी मुश्फिक ने युवती से फिर नजदीकियां बढ़ाकर उसके साथ शादी का वादा कर संबंध स्थापित किए। जब युवती ने शादी के लिए दबाब बनाया तो वह मुकर गया। विरोध करने पर युवती और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना जनवरी 2025 से अप्रैल 2026 के बीच की है। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना में की है। पुलिस ने आरोपी मुश्फिक हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धमकी और IT एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

