कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है,घटना उस वक्त हुई जब मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ट्रॉमा सेंटर में शीतला माता मंदिर हादसे में घायलों से मुलाकात कर रवाना हुए। मेडिकल कॉलेज के डीन ने घटना के बाद पुलिस प्रशासन से जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है।वहीं मौके पर मौजूद मेडिकल स्टाफ ने थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति की मारपीट की। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले का नाम मनोज शर्मा है,जो पूव में भी कुछ अन्य प्रशासनिक लोगो पर हाथ उठा चुका है।

READ MORE: ग्वालियर ट्रक हादसे के घायलों से मिले CM डॉ. मोहन: जयारोग्य अस्पताल पहुंचकर जाना हाल-चाल; डॉक्टरों को दिए ये निर्देश

घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ आरकेएस धाकड़ का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि “4 साल मैंने संयुक्त संचालक अधीक्षक जयारोग्य चिकित्सालय के रूप में काम किया है,कोविड का समय रहा है तभी मैंने काम किया और आज भी किसी भी तरह की भीषण परीस्थिति में हम लोग काम कर रहे हैं। शीतला माता मंदिर का जो हादसा हुआ,कितना संकट लोगों के लिए आया,रात दिन हमारे चिकित्सक काम कर रहे हैं,माननीय मुख्यमंत्री जी जैसे ही निकले हम सभी लोग हमारे अधीक्षक,चिकित्सक,अन्य पुलिसकर्मी खड़े हुए थे।खुद को ही समझ नहीं आया कि किस तरीके से कौन व्यक्ति है मैं जानता नहीं हूं,वह आकर सीधा उसने मेरे ऊपर हमला किया,वह मेरे लिए समझ से परे है,क्यों और इसके पीछे उसकी क्या मनसा रही है? मुझे कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है,हमारी सरकार हम लोगों के प्रोटेक्शन के लिए काम करती है,मुझे पूरा भरोसा है कि दूध का दूध और पानी का पानी निकलेगा। हमारी पुलिस सक्षम है जांच का विषय है।

READ MORE: हिंदी विभाग बंद करेगी कांग्रेस: BJP का तंज- कांग्रेस का जन्म ही अंग्रेजों की देन, हिंदी और राष्ट्र से प्रेम कैसे होगा

इस घटना के पीछे जो भी तथ्य है वह सामने निकल कर आएगा। हम लोग चिकित्सक हैं हम लोग दूसरों के जीवन जीने में सहायता करते हैं। हमारे साथ किसी की कोई अदावत नहीं होती है,इसलिए मैं इस घटना से बहुत हैरान हूं। मुझे जानकारी मिली है कि जिसने मुझ पर हाथ उठाया,वह पहले भी ऐसे हमला कर चुका है। लेकिन इस तरह का व्यक्ति यदि समाज में है तो वह किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। मेरे को मारने पीटने से यदि किसी की छवि बन जाती है तो मुझे मार ले पीट ले,पर मैं अपने मरीजों की सेवा और डॉक्टर की साथ खड़ा रहूंगा और मेडिकल कॉलेज में काम करता रहूंगा। मैं अपनी ओर से कोई एक्शन नहीं लूंगा। सीएसपी एसपी साहब से बात हो गई है,पुलिस इसमें 100% राजफाश होगा उसको सामने लाएगी, मैं किसी व्यक्ति विशेष पर शंका नहीं कर रहा हूं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m