कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी में मकान खाली कराने के दबाव को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जहां पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ लोगों ने जबरन घर में घुसकर बुजुर्ग महिला, उनकी बेटी और भांजे के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
READ MORE: शिक्षा के मंदिर में शिक्षक की हैवानियत: बैग न लाने पर 5 साल के मासूम को जमीन पर पटका, टूटी जांघ की हड्डी, बच्चे के पैर में डली रॉड
दरअसल नारायण विहार निवासी पीड़ित आकाश माहौर की शिकायत पर गोला का मंदिर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। आकाश का आरोप है कि सलमान खान, गुलशन खान सहित कुछ अन्य लोगों ने घर में घुसकर उनकी मां, बहन और भांजे से मारपीट की। हमले में बहन पर ईंट से वार किया गया, जिससे तीनों को चोटें आई हैं।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मकान पर कब्जे को लेकर विवाद की भी जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


