कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में गाय को रोटी खिलाने जा रहे पति-पत्नी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार की टक्कर के बाद चालक मौके से फरार होता दिखाई दे रहा है। यह पूरा मामला चेतकपुरी इलाके का बताया जा रहा है।
दरअसल, विजय नगर निवासी भूपेंद्र सुखीजा अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से गाय को रोटी डालने जा रहे थे। इसी दौरान चेतकपुरी रोड पर तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी चपेट में लिया और चालक कार छोड़कर फरार हो गया।
ये भी पढ़ें: ‘मैं पूर्व मंत्री का भतीजा हूं’… AC सेंटर में घुसकर दबंगई का आरोप, CCTV में कैद पूरा हंगामा
इस भीषण हादसे में पति-पत्नी दोनों घायल हुए हैं। पत्नी को मल्टीपल इंजरी होने के कारण गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर कार को जब्त कर लिया है और अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



