कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां MITS कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित एडी हॉस्टल के उसके कमरे में मिला है। घनटा के बाद पुलिस और FSL की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: वनभूमि से बिरसा मुंडा की प्रतिमा हटाने पहुंची टीम पर पथराव! भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटा अतिक्रमण
रीवा की छात्रा ग्वालियर के MITS में कर रही थी पढ़ाई
मृतक छात्रा की पहचान 20 वर्षीय राधिका तोमर के रूप में हुई है। राधिका मूल रूप से रीवा की रहने वाली थी और ग्वालियर के MITS कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर की छात्रा थी। वह गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित एडी हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी।
सहेली को भेजा ‘Bye’ का मैसेज
बताया जा रहा है की राधिका ने अपनी एक सहेली को व्हाट्सएप पर ‘बाय’ मैसेज भेजा। मैसेज मिलने के बाद सहेली को अनहोनी की आशंका हुई। उसने कई बार राधिका से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने हॉस्टल वार्डन को सूचना दी,वार्डन जब छात्रा के कमरे पर पहुंचीं तो दरवाजा नहीं खुला।
कमरे से मिला 2 पन्नों का सुसाइड नोट
सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कमरे से दो पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ, शुरुआती जांच में सामने आया है कि नोट में छात्रा ने कुछ व्यक्तिगत परेशानियों का जिक्र करते हुए अपनी मां, बहन और परिवार से माफी मांगी है।
ये भी पढ़ें: ‘सुलेशन’ के नशे में डूबता बचपन! खुलेआम नशा करते दिखे बच्चे, वायरल VIDEO ने उड़ाई प्रशासन की नींद
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


