तनवीर खान, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंग के बहिली गांव में आरक्षित वनभूमि पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद एक बार फिर भड़क गया। बुधवार को जब वन विभाग की टीम कथित अवैध अतिक्रमण को हटाने मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों के भारी विरोध और पथराव का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ते देख एसडीएम दिव्या पटेल, सीएसपी महेंद्र सिंह सहित भारी पुलिस बल तत्काल मौके पर तैनात हुआ। कड़े पुलिस पहरे के बीच वन विभाग ने आखिरकार प्रतिमा और निर्माण सामग्री को हटाकर अपनी कार्रवाई पूरी की।

ये भी पढ़ें: लंदन लौटाएगा मां वाग्देवी की प्रतिमा, 125 साल से ब्रिटिश म्यूजियम में है कैद, भोजशाला के बाहर हुई आतिशबाजी

जुड़वानी बीट की आरक्षित भूमि का मामला

वन विभाग के अनुसार यह पूरी कार्रवाई जुड़वानी बीट के कक्ष क्रमांक पी-580 की आरक्षित वनभूमि पर की गई है, जहां प्रतिमा स्थापित कर अवैध कब्जे की कोशिश की जा रही थी। अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण हटाने का विरोध करते हुए टीम पर पथराव किया गया हालांकि पुलिस प्रशासन की त्वरित मुस्तैदी से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें: ‘सुलेशन’ के नशे में डूबता बचपन! खुलेआम नशा करते दिखे बच्चे, वायरल VIDEO ने उड़ाई प्रशासन की नींद

दूसरी बार हटाई गई प्रतिमा, इलाके में पुलिस बल तैनात

गौरतलब है कि इसी स्थान से बीते 2 जुलाई को भी वन विभाग ने प्रतिमा हटाई थी और अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अपराध का मामला दर्ज किया गया था। इसके बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ और दोबारा प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की गई। फिलहाल भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m