कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश केग्वालियर में प्रॉपर्टी कारोबारी और कोंग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गयी। बताया गया है कि वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जहर खाकर पहुंचा था,जहां पुलिस अधकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, इलाजे दौरान उसकी मौत हो गयी,परिजनों ने आरोप लगाया है कि सूदखोरी से तंग आकर उसमे आत्महत्या की,पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है,पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

READ MORE: विधायक की नाराजगी का VIDEO वायरल: पंच सम्मेलन छोड़कर निकलीं MLA मनीषा सिंह, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, सरपंच-पंचो ने भी कलेक्ट्रेट पहुंच जताया विरोध…

दरअसल शहर के लक्ष्मीगंज निवासी राजेश किरार आज एसपी ऑफिस पहुंचे,जहां उसने पुलिस को बताया वह जहर खाकर आया,उसे 15 मिनिट से ज्यादा वक्त जहर खाये हुए हो चुका है,जिसे सुनते ही पुलिसकर्मियो के होश उड़ गए। राजेश के मुंह से झाग निकलता देख आनन फानन में उसे जयारोग्य अस्पताल लाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने राजेश के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया, परिजनो का आरोप है कि राजेश प्रोपर्टी से जुड़ा काम कर रहे थे। पप्पू गुर्जर  से राजेश ने 10 12 साल पहले एक से डेढ़ करोड़ रुपए लिए थे, जिसके बदले में ब्याज वसूली के साथ करीब 7 से 8 करोड रुपए दे चुका था। लेकिन सूदखोर उससे अभी भी म्यूल रकम मांग रहे थे। कई बार उसकी सार्वजनिक बेज्जती की, मारपीट भी की गई,जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या जैसा संगीन कदम उठाया।

READ MORE: नई जिम्मेदारी मिलते ही बोले वीडी शर्मा- ‘मल्टीडायमेंशनल टीम’; कांग्रेस का तंज- ‘कैलाश-प्रहलाद करते रह गए इंतजार’

परिजनों ने बताया कि सुसाइड नोट में पप्पू गुर्जर, रामधार घुरैया, दर्शन सिंह गुर्जर, रुस्तम गुर्जर, विक्रम गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, कुलदीप यादव सहित 02 अन्य को मिलाकर मौत का जिम्मेदार 09 लोगों को बताया है। परिजनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उनका कहना है कि सुसाइड नोट की जांच कराने के साथ ही अन्य सभी बिंदुओं के आधार पर जांच कर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m