कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मदरसे पर छापामार कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने टीम के साथ दबिश दी। इस दौरान मौके से  8 बच्चियां और 18 बच्चे बरामद किए गए हैं। 

दरअसल, मध्य प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग को सूचना मिली थी कि ग्वालियर में झांसी रोड इलाके के ए.जी.ऑफिस के पास स्थित अंजुमन इस्लाहे मुआशरा समिति द्वारा संचालित दारुल कुरआन नाम से अवैध मदरसा संचालित किया है। इसकी जानकारी मिलते ही अध्यक्ष ने छापामार कार्रवाई की। 

मदरसे में कुल 15 बच्चियां और 42 बच्चे रजिस्टर्ड हैं। आयोग को यहां निरीक्षण में कई कमियां मिली। आयोग ने जांच में पाया कि कोई भी बच्चा स्कूली शिक्षा ग्रहण नहीं कर रहा है। 

पूछताछ में कुछ बच्चों ने बताया कि वह स्कूल में रजिस्टर्ड हैं लेकिन कभी स्कूल नहीं गए। आयोग ने इसके भी जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग ने अवैध रूप से चल रहे मदरसे को बंद कर बरामद बच्चे और बच्चियों को सुरक्षित CWC की निगरानी में सुपुर्द कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m