कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर में इंसान की हैवानियत का मामला सामने आया है। हजीरा थाना क्षेत्र की पीएचई कॉलोनी में एक स्ट्रीट डॉग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे कुत्ते को भी कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। महिला की शिकायत पर पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

हजीरा थाना क्षेत्र की पीएचई कॉलोनी में बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने स्ट्रीट डॉग पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी, जबकि दूसरे कुत्ते को भी कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

ये भी पढ़ें: कूनो से आई बुरी खबर: नामीबियाई चीता ‘गौरव’ की मौत, भारत में चीतों का आंकड़ा घटा

वहीं कॉलोनी में रहने वाली रजनी नाम की महिला ने पुलिस से शिकायत की है और घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार के मुताबिक, फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की पहचान होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m