कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से बड़ी खबर सामने आ रही है,जहां स्वामित्व योजना पर लापरवाही बरतने पर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। ग्वालियर जिले में 50 से ज्यादा पटवारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। ये कार्रवाई प्रदेशव्यापी कार्रवाई के तहत की गई।
READ MORE: MP में आयुष्मान योजना को लेकर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के 90 अस्पतालों पर कसा शिकंजा; 24 घंटे का मिला अल्टीमेटम
दरअसल शासन के निर्देश के बाद भी स्वामित्व योजना में काम न करने वाले पटवारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ग्वालियर में भी एसडीएम स्तर के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत पटवारियों को अलग-अलग योजनाओं और कामों को लेकर नोटिस जारी किए हैं। इसमें फसल गिरदावरी, गरती, फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी जैसे काम शामिल हैं।
READ MORE: इंदौर में फिर धंसी सड़क! अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के गृह क्षेत्र परदेशीपुरा में खुली ‘सड़क’ की पोल, नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
हालांकि ये नोटिस स्वामित्व योजना को लेकर दिए गए हैं, लेकिन शासन का इशारा साफ है कि निर्देशानुसार काम करना ही पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इन सभी पटवारियों को जल्द से जल्द स्वामित्व योजना के तहत लंबित कामों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं,लापरवाही बरतने पर आगे और सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

