कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 14 साल की नाबालिग किशोरी के द्वारा पड़ोसी युवक से उधार दिए ₹1500 मांगना महंगा पड़ गया। उसे रुपए देने के बहाने अपने साथ एक गार्डन के पीछे ले गया। जहां उसे डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रोड स्थित गुलाब गार्डन के पीछे की है जहां युवक वारदात के बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। जिसके बाद किशोरी घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना के बारे में माता पिता को बताया। इसके बाद माता-पिता उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत की। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।
READ MORE: शोले स्टाइल में तमंचे पर डिस्को! तेरहवीं पर युवती को बंदूक की नोक पर नचाया, आरोपी कुलदीप गुर्जर 24 घंटे में गिरफ्तार
दअरसल ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बघेल मोहल्ला निवासी 14 साल की नाबालिग किशोरी ने 25 फरवरी को थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर बताया कि उसके ही मोहल्ले में रहने वाला पड़ोसी हिमांशु राठौर 24 फरवरी की शाम 7:30 बजे घर पर आया था, उस वक्त वहां घर पर अकेली थी। उसने हिमांशु से उधार दिए ₹1500 वापस मांगे, तभी उसने रुपए देने के बहाने घर से बाहर ले गया और पैदल पैदल गुलाब गार्डन पर जा पहुंचे। जहां हिमांशु ने उससे कहा कि रोड पर पैसे लेते-लेते लोग देख लेंगे और इसी बहाने वहां गार्डन के पीछे ले गया।
READ MORE: इलाज के नाम पर मौत! अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, इंजेक्शन लगाते ही महिला ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा
गार्डन के पीछे पहुंचते ही हिमांशु हैवान बन गया और वहां डरा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा फिर वहां उसे वहीं अकेला छोड़ भाग निकला। इस घटना के बाद किशोरी डर गई और वहां अपने घर वापस जाने की बजाय कहीं और जाने लगी तभी रास्ते में उसके चाचा मिले और उसके माता-पिता को फोन कर जलालपुर चौराहे पर बुला लिया। माता-पिता के पहुंचने पर वहां अपने घर चली गई जहां पहुंचने के बाद उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में माता-पिता को बताया। तभी दूसरे दिन 25 फरवरी को माता-पिता के साथ थाने पहुंची और और आरोपी युवक हिमांशु के खिलाफ शिकायत की वहीं पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी हिमांशु के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


