कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ठगी का अजब गजब मामला सामने आया है। जहां एक महिला और उसके दो सहयोगियों पर सम्मोहित कर हजारो रुपये ऐंठने का आरोप लगा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी ऑफिस में की है।

क्या आप कभी सोच सकते है कि एक महिला द्वारा जैसे ही सिर पर हाथ फेरा, वैसे ही युवक सम्मोहित हो जाए, फिर एकाउंट से रुपये ट्रांसफर करने के साथ ही घर पर रखी नगदी भी महिला को सौंप दे। जब होश आया तब मालूम हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। जी हां इस घटना का शिकार डबरा का रहने वाला अनिल बाथम हुआ है। वह ग्वालियर के शहीद गेट के पास किराए से रहता है। उसने SP ऑफिस में शिकायत कर ठगी के जिस तरीके का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस के भी होश उड़ गए।

ये भी पढ़ें: महिला अधिकारी से 11 लाख की ठगी: शेयर बाजार में निवेश का दिया लालच, लोकसेवा केंद्र के कर्मचारी ने लगाया चूना

MITS कॉलेज के पास निम्बू शिकंजी का ठेला लगाने वाले अनिल बाथम ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि बीते कुछ दिनों से उसके ठेले पर एक महिला दो लोगों के साथ आ रही थी। लेकिन बीते दिन काजल यादव नाम की महिला ने उससे कहा कि तुझे अमीर बना दूंगी और फिर सिर पर हाथ फेर दिया। इसके बाद वह सब कुछ भूल गया। जब होश आया तो मालूम हुआ कि उसने नितिन नाम के मोबाइल नंबर पर 2 हजार, हृदेश नाम के व्यक्ति के नंबर पर 8 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। घर पर रखे 30 हजार रुपये भी किराए के घर से उठाकर उस महिला को दे दिये।

ये भी पढ़ें: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में VIP दर्शन के नाम पर ठगी: 8 दिन में दो मामलों का खुलासा, कलेक्टर की अपील- सिर्फ shriomkareshwar.org वैधानिक वेबसाइट से ही लें पास

काजल यादव नाम की वही महिला जब फिर से उसके ठेले पर आई तो उसने सम्मोहित करने जैसी बातों से इनकार कर दिया। अनिल ने महिला की पहचान करने उसका चेहरा मोबाइल में कैद कर पुलिस को सौपा है। इस मामले में DSP हेडक्वार्टर रॉबिन जैन का कहना है कि अनिल नाम के युवक ने सम्मोहित कर रुपये ठगने का आरोप महिला पर लगाते हुए शिकायत की है। मामले में जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m