कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान यानी चिड़ियाघर में नन्हे टाइगर शावकों की चहलकदमी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। करीब डेढ़ महीने के लंबे इंतजार के बाद व्हाइट टाइगर मीरा के तीनों शावकों को अब पर्यटकों के सामने खुले बाड़े में छोड़ा जा रहा है। तीनों शावकों की चहलकदमी देखने के लिए सैलानियों में खासा उत्साह है।
READ MORE: उमरिया में स्वास्थ्य सेवाओ की खुली पोल: टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने गई महिला को स्वास्थ्य केंद्र से लौटाया, दोबारा कलेक्टर को साथ लेकर पहुंची पीड़िता
दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से टाइगर्स को संक्रामक बीमारियों से बचाव को लेकर निर्देश जारी किए गए थे। इसी के चलते मीरा के तीनों शावकों को अब तक खुले बाड़े में नहीं छोड़ा जा रहा था। अब उन्हें धीरे-धीरे खुले वातावरण में लाया जा रहा है,चिड़ियाघर प्रबंधन के मुताबिक फिलहाल तीनों शावकों को रोजाना सुबह 9 बजे से 11 बजे तक यानी दो घंटे पर्यटकों के सामने खुले बाड़े में रखा जा रहा है,जैसे-जैसे शावक खुले वातावरण के माहौल में ढलेंगे,वैसे-वैसे उनके खुले बाड़े में रहने का समय भी बढ़ाया जाएगा।
READ MORE: मंदिर में प्रेमी जोड़े को अश्लील हरकत करने से रोका, आरक्षक के भाई ने साथियों संग पुजारी को पीटा, कांस्टेबल सस्पेंड
इन तीन शावकों के शामिल होने के बाद ग्वालियर चिड़ियाघर में अब कुल 10 टाइगर हो गए हैं, जिनमें 5 नर और 5 मादा शामिल हैं। ग्वालियर का गांधी प्राणी उद्यान व्हाइट टाइगर्स के लिए देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है। यहां टाइगर्स की सफल ब्रीडिंग भी चिड़ियाघर की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है। नन्हे शावकों की अठखेलियां और खुले बाड़े में उनकी चहलकदमी अब पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है। आने वाले दिनों में इनके समय और दायरे को बढ़ाए जाने की उम्मीद है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

