संजय विश्वकर्मा, उमरिया। पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत मलाचुआ स्थित स्वास्थ्य केंद्र (आरोग्य मंदिर) में एक महिला के साथ कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने के लिए केंद्र पहुंची महिला को ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने वापस लौटा दिया। इसके बाद पीड़ित महिला कलेक्टर उमरिया राखी सहाय के पास पहुंचीं।

READ MORE: राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष के निर्वाचन पर उठे सवाल! जांच के आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला ?

मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर राखी सहाय और सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम मलाचुआ के स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित कर्मचारियों को सख्त फटकार लगाई। उन्होंने तीन एएनएम पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पशु चिकित्सा कार्यालय के निरीक्षण को लेकर एवीएफओ को नोटिस जारी करने के आदेश भी दिए गए।

READ MORE: डाक बंगले में महिलाओं को भेजकर ‘पटाने’ के लिए… बीजेपी विधायक का सनसनीखेज आरोप, कहा- 376 लगवाने की कोशिश कर रहे विरोधी

पीड़ित महिला का आरोप है कि वे टिटनेस का इंजेक्शन लगवाने स्वास्थ्य केंद्र गई थीं, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें बिना सेवा दिए वापस भेज दिया। इस लापरवाही से नाराज महिला सीधे कलेक्टर कार्यालय पहुंच गईं और शिकायत दर्ज कराई। कलेक्टर राखी सहाय ने स्वास्थ्य सेवाओं में इस तरह की लापरवाही को गंभीरता से लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आम नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर और उचित तरीके से उपलब्ध कराई जाएं। कोई भी कर्मचारी अपनी ड्यूटी में कोताही न बरते। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m