Saurav Das First Reaction After Release From Tihar Jail: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) को 7 दिन बाद दिल्ली की स्पेशल कोर्ट (SEM) से जमानत मिल गई है। उन्हें ₹50 हजार के बॉन्ड पर छोड़ा गया है। बॉन्ड पर जमानत पर रिहा होने के बाद सीजेपी नेताओं के तेवर नहीं बदले हैं। जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। जेल से बाहर निकलने के बाद सौरव दास ने सोशल मीडिया पहली पोस्ट करते हुए लिखा-Gyanu has to go (ज्ञानू को जाना होगा)। वहीं सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने भी ज्ञानू को जाना चाहिए लिखा।

बता दें कि दरअसल, 12 अक्टूबर को सरकार ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद सौरव दास और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंच गए थे। दोनों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। शांति नियम तोड़ने के आरोप में उन्हें 5 दिन के लिए जेल भेजा गया था।

21 अक्टूबर को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट को सीजेपी नेताओं ने विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) को लिखित में आश्वासन दिया कि वे जंतर-मंतर स्थल को कानून के अनुसार गैर-अधिसूचित किए जाने तक शांति बनाए रखेंगे। वहां विरोध प्रदर्शन नहीं करेंगे। इसके बाद स्पेशल कोर्ट ने दोनों को ₹50 हजार के बॉन्ड पर छोड़ने का आदेश दिया। सीजेपी ने सौरव और आशुतोष की रिहाई के लिए विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के आदेश का स्वागत किया है।

जेल से बाहर निकलते ही सौरव दास ने फिर पुराने तेवर दिखाते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-ज्ञानू को जाना होगा। वहीं दीपके ने लिखा- सौरव और आशु मुझसे न सिर्फ़ बेहतर हैं बल्कि मुझसे कहीं ज़्यादा बड़े लीडर हैं। मेरे लीडर्स, आपके ऑर्डर मानने में खुशी होगी। जान हाज़िर है! लेकिन इसके बाद मेरे बिना गार्डन में कोई अकेला नहीं घूमेगा।

इसके अलावा अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष का एक वीडियो शेयर भी किया। जिसमें दोनों सीजेपी नेता हाथ में तिरंगा पकड़े सीईसी के इस्तीफे की मांग करते नजर आ रहे हैं। दीपके ने लिखा-लड़कों का एक संदेश है। ज्ञानू को जाना होगा। वीडियो में दोनों नेता नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आशुतोष रांका भारत माता की जय और सौरव दास इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते दिख रहे हैं। इसके बाद दोनों ने कहा कि ज्ञानू मस्ट गो।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m