Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (21 अक्टूबर 2026) की खबरों में यौन अपराधी एपस्टीन के साथ मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीर वायरल; जियो का IPO 3 गुना भरा; SBI के 3500 से ज्यादा ग्राहकों का डेटा लीक; टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में दो महिला समेत 4 और आरोपी गिरफ्तार प्रमुख रहा।

1. यौन अपराधी एपस्टीन के साथ मंत्री पुरी की तस्वीर वायरल
अमेरिकी यौन अपराधी (sex offender) जेफ्री एपस्टीन और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की एकसाथ की फोटो वायरल हुई है। जेफ्री एपस्टीन और हरदीप पुरी की कई फोटो वायरल हुई है। ये तस्वीरे इसलिए अहम है क्योंकि हरदीप पुरी कई बार कह चुके हैं कि दोनों की मुलाकात अकेले में नहीं हुई थी। जबकि वायरल फोटो में सिर्फ जेफ्री एपस्टीन और हरदीप पुरी दिख रहे हैं।

2. जियो का IPO 3 गुना भरा
मुकेश अंबानी की कंपनी Jio Platforms का बहुप्रतीक्षित IPO आज, 21 अक्टूबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. पब्लिक सब्सक्रिप्शन शुरू होने के महज 1 घंटे में इश्यू 100% से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया. इश्यू साइज के हिसाब से ये देश का सबसे बड़ा आईपीओ है और इसमें तीन दिन तक बोली लगाने का मौका मिलेगा. इस इश्यू को बीते सोमवार को एंकर इन्वेस्टर्स के लिए खोला गया था, जहां से इसे जोरदार रिस्पांस मिला था.

3. SBI के 3500 से ज्यादा ग्राहकों का डेटा लीक
भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई के ग्राहकों के लिए झटका देने वाली खबर सामने आई है। SBI के 3500 से ज्यादा ग्राहकों का डेटा लीक होने की खबर है। एसबीआई के ग्राहकों का डेटा डार्क वेब (Dark web) पर लीक होने की आशंका है। सीईआरटी-इन से अलर्ट मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए SBI ने जांच शुरू है कर दी है। साइबर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए बैंक की तरफ से सभी जरूरी कदम भी उठाए जा रहे हैं।

4. टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में दो महिला समेत 4 और आरोपी गिरफ्तार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की मुंबई पुलिस (Mumbai Police) जांच कर रही है। इसी बीच टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों की सप्लाई करने वाले मॉड्यूल का खुलासा किया है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो महिलाएं हैं। थियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क की जांच में दो महिलाओं की भूमिका सामने आई है। चार आरोपियों को के नाम कुणाल, सुमित, राधा और बबीता है। निवासी कुणाल और सुमित हरियाणा के सोनीपत और राध-बबीता उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। पुलिस के अनुसार, कुणाल और सुमित को हरियाणा के सोनीपत से पकड़ा गया, जबकि राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
कल की महत्वपूर्ण खबरें……
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

