मुकेश अंबानी की कंपनी Jio Platforms का बहुप्रतीक्षित IPO आज, 21 अक्टूबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है. पब्लिक सब्सक्रिप्शन शुरू होने के महज 1 घंटे में इश्यू 100% से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया. इश्यू साइज के हिसाब से ये देश का सबसे बड़ा आईपीओ है और इसमें तीन दिन तक बोली लगाने का मौका मिलेगा. इस इश्यू को बीते सोमवार को एंकर इन्वेस्टर्स के लिए खोला गया था, जहां से इसे जोरदार रिस्पांस मिला था.

Jio Platforms IPO को सब्सक्रिप्शन के पहले दिन 21 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:14 बजे तक कुल 1.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ इश्यू साइज के हिसाब से ये देश का सबसे बड़ा आईपीओ है और इसमें तीन दिन तक बोली लगाने का मौका मिलेगा. इसे निवेशकों का जोरदार रिस्पांस मिल रहा है और 10 बजे ओपन होने के महज घंटेभर में ही ये फुल सब्सक्राइब हो गया.

IPO क्लोज होने के बाद निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 26 अक्टूबर को किया जाएगा, जबकि रिफंड और शेयर क्रेडिट के लिए 27 अक्टूबर की तारीख तय की गई है. मुकेश अंबानी के Jio Platforms IPO का साइज 30,213 करोड़ रुपये है और इसके प्राइस बैंड 1065-1119 रुपये प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया है.

Jio IPO Listing 28 अक्टूबर को बीएसई-एनएसई (Jio Listing On BSE-NSE ) पर होगी. इस समय तक IPO के लिए कुल 24.23 करोड़ शेयरों की बोली मिली, जबकि ऑफर पर 19.75 करोड़ शेयर थे. बोलियों की कुल रकम करीब ₹27,119 करोड़ रही, जिसमें QIB कैटेगरी की बोलियों का बड़ा योगदान रहा.

दरअसल, जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के तहत लॉट साइज 12 शेयरों का रखा गया है और अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें, तो इतने शेयरों के लिए कुल 13,428 रुपये का निवेश करना होगा. इस निवेश के बाद अगर आपको आईपीओ अलॉट होता है और शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग जीएमपी के हिसाब से होती है, तो फिर कंपनी को जो फायदा होगा, उसके आधार पर आपका निवेश भी बढ़ेगा.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m