बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे साजीब वाजेद जॉय ने एक बहुत बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि 2024 के तख्तापलट के पीछे अमेरिका का था. हसीना ने दावा किया कि सेंट मार्टिन द्वीप को अमेरिका को न सौंपने के कारण उन्हें सत्ता से हटाया गया. वहीं, अमेरिका और मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है.
बांग्लादेश में 2024 के तख्तापलट के पीछे अमेरिका का हाथ होने का आरोप पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बेटे साजीब वाजेद जॉय ने लगाया है.
बांग्लादेश के पूर्व पीएम शेख हसीना के बेटे साजीब वाजेद जॉय ने दावा किया कि साल 2024 में बांग्लादेश में हुए तख्तापलट में अमेरिका का हाथ था. तत्कालीन बाइडेन प्रशासन ने ही ऐसी गतिविधियों का समर्थन किया था. उन्होंने बाइडेन प्रशासन और USAID (अमेरिकी एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट) पर 50 मिलियन डॉलर (4 अरब से भी ज्यादा रुपये) की फंडिंग का दावा भी किया.
वॉशिंगटन में सेंटर फॉर यूएस-बांग्लादेश रिलेशंस की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जॉय ने दावा किया कि तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने उन गतिविधियों का समर्थन किया, जिन्होंने हसीना सरकार को सत्ता से हटाने में भूमिका निभाई.
जॉय ने ‘नेशनल डेमोक्रेटिक इंस्टीट्यूट’ और ‘इंटरनेशनल रिपब्लिकन इंस्टीट्यूट’ पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने उन समूहों को संगठित और प्रशिक्षित करने में मदद की, जो बाद में अशांति और प्रदर्शनों में शामिल हुए. हालांकि, उन्होंने अपने आरोपों के समर्थन में कोई दस्तावेजी सबूत पेश नहीं किया। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है.
जॉय ने आगे यह भी दावा किया कि अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मुहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की सैन्य नेतृत्व पर अमेरिकी दबाव के बाद सत्ता में लाया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि ढाका में अमेरिकी राजदूत ने यूनुस को अंतरिम प्रशासन का प्रमुख बनाने में प्रभाव डाला.
उन्होंने विदेशी नागरिकों से जुड़े हमलों के मामलों में कथित तौर पर शामिल कैदियों की रिहाई का जिक्र किया. साथ ही, दावा किया कि पाकिस्तान से जुड़े उग्रवादी समूहों की बांग्लादेश में गतिविधियां बढ़ी हैं. साथ ही जॉय ने यह भी आरोप लगाया कि लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े लोग बांग्लादेश में सार्वजनिक सभाओं में दिखाई दिए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

