लॉरेंस बिश्नोई एक ऐसा नाम है जो इधर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. टाइगर श्रॉफ पर हमला करने की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. गैंग का कहना है कि टाइगर सलमान खान के करीबी हैं और वो हर उस शख्स पर हमला करेंगे. अब इस कड़ी में उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था, टाइगर श्रॉफ पर हमले और ‘अर्बन नक्सलवाद’ के दावों को लेकर सरकार पर निशाना साधा.
लॉरेंस के करीबी अनिल पंडित नाम के गैंगस्टर ने ये हमला करवाया था. इस पूरे हमले का कनेक्शन सलमान खान से जोड़ा गया है.
उद्धव ठाकरे ने दशहरा रैली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल से निकालने की चुनौती दी कि वे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुजरात की साबरमती जेल से महाराष्ट्र लाएं. उन्होंने राज्य के अहम मुद्दों जैसे सूखे और जन सुरक्षा पर भी बात की. ठाकरे ने महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर तंज कसते हुए अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हालिया हमले की ओर ध्यान दिलाया.
यह चुनौती पिछले रविवार को मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में पूछताछ के लिए दी गई है.
उद्धव ठाकरे ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ और ये ‘चमको’ (दिखावा करने वाला) तुरंत उनसे मिलने पहुंच गए. पुलिस ने दोषियों को पकड़ लिया, लेकिन क्या हम इसके लिए उनकी तारीफ करें?
उद्धव ठाकरे ने पूछा कि आप कैसी सरकार चला रहे हैं? नियमित सुरक्षा जांच बाहरी लोगों को रोकने में क्यों नाकाम रही? क्या नाकेबंदी के दौरान आपकी नाक में रुई ठूंसी हुई थी? वे गुंडे अंदर कैसे घुस आए?’
उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क में आयोजि दशहरा रैली में कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बैठकर आराम से ढोकला-फाफड़ा खा रहा है और उसके गुंडे दावा कर रहे हैं कि उनके पास 70,000 शूटर हैं. उन्होंने आगे कहा कि फडणवीस जी, अगर आप में सच में थोड़ी भी हिम्मत है, तो साबरमती जेल जाइए और दिल्ली में बैठे अपने ‘बॉस’ के सामने से लॉरेन्स बिश्नोई को खींचकर बाहर निकालिए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

