कर्ण मिश्रा, ग्वालियार। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अजब गजब मामला सामने आया है जहां सिरफिरे पिता पुत्र ने जेसीबी के जरिए तैयार की गई नई सड़क को रातों रात ही उखाड़ डाला। मामले में क्षेत्राधिकारी की शिकायत पर पिता पुत्र के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और धमकी देने की एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है वहीं पुत्र फरार चल रहा है।
READ MORE: शायरी का एक दौर खत्म: उर्दू के मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, भोपाल स्थित निवास पर ली अंतिम सांस
दरअसल यह मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र का है जहां गोशपुरा नंबर दो कबीर पार्क के सामने नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण का काम करवाया जा रहा है, लेकिन यहां पास में ही रहने वाले भागीरथ कुशवाह और उसका बेटा डालचंद्र कुशवाह सड़क निर्माण पर आपत्ति जाहिर कर रहे थे। उनका कहना था कि पहले सीवर लाइन को सही कराया जाए, उसके बाद ही सड़क निर्माण कराया जाए। लेकिन क्षेत्राधिकार के द्वारा उन्हें बताया गया कि सीवर लाइन पूरी तरह से ठीक है। इसके बाद पिता पुत्र दोनों शांत होकर घर चले गए, लेकिन जैसे ही रात हुई, दोनों पर आरोप है कि उन्होंने ठेकेदार के जाने के बाद जेसीबी बुलवाकर लगभग 25 मीटर तक नई सड़क को खुदवा दिया। जब सुबह हुई और ठेकेदार मौके पर पहुंचा तो देखा कि सड़क उखड़ी हुई थी पता करने पर मालूम हुआ कि भागीरथ कुशवाह और डालचंद कुशवाह ने जेसीबी के जरिए यह सड़क उखड़वाई थी।
READ MORE: मां पर भालुओं का हमला, बेटी और मौसी ने बचाई जान, फोन करने के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस
जब उनसे बात की गई तो आरोप है कि दोनों ने क्षेत्राधिकार को जान से मारने की धमकी दे डाली। मामले में क्षेत्राधिकार द्वारा शिकायत की गई,जिस पर ग्वालियर थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने और धमकी देने की एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी पिता भागीरथ कुशवाह को गिरफ्तार किया है वही डालचंद कुशवाह फरार चल रहा है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

