अजय सैनी, भिवानी। गांव कितलाना स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में आयोजित यात्रा में स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी और लोगों को देशभक्ति व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने किया नेतृत्व

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने किया। उनके साथ प्राचार्य बिजेंद्र सिंह और सरपंच प्रतिनिधि मा. रतन भी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तिरंगा लेकर देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

शहीद स्मारक पर चलाया सफाई अभियान

तिरंगा यात्रा के बाद सभी गणमान्य लोगों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने गांव के शहीद स्मारक पर विशेष सफाई अभियान चलाया। इसके बाद शहीदों को नमन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से अमर शहीदों के बलिदान को याद किया गया।

कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा एससी आयोग के पूर्व वाइस चेयरमैन विजेंद्र बड़गुजर शामिल हुए। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, मंडल प्रभारी राहुल नरेंद्र शर्मा, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन वशिष्ठ और ग्राम सचिव राजेश भारद्वाज भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

राष्ट्रभक्ति को मजबूत करते हैं ऐसे आयोजन

मंडल अध्यक्ष सुनील भारद्वाज धारेडू ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति समर्पण और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं और विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होती है। उन्होंने अमर शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखने की बात कही। उन्होंने गांववासियों और युवाओं से ऐसे राष्ट्रीय अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में ग्रामीण राजसिंह धायल, प्रिंस सहित राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता धन सिंह, पीजीटी हिस्ट्री से पूजा, पीजीटी हिंदी से प्रमिला, पीजीटी अंग्रेजी से सविता, डीपी दिलबाग सिंह, जेबीटी हेड मीना और मनीष शर्मा आसलवासिया समेत स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m