अखिलेश बिल्लौरे, हरदा। शहर के वार्ड क्रमांक 22 कुलहरदा स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे बीती रात 100 साल पुराना एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर जमींदोज हो गया। हादसे का वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया है। राहत की बात यह रही कि मकान गिरते समय कोई नीचे मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि होने से टल गई।

ये भी पढ़ें: पर्यटकों की गुंडागर्दी: ‘बृहस्पति कुंड’ में फोटो खिंचाने की होड़, युवकों में चले लात-घूंसे

दो महीने पहले दी थी सूचना

मकान मालिक जावेद अहमद पटेल के मुताबिक, उन्होंने दो महीने पहले ही एसडीएम हरदा और नगरपालिका को लिखित आवेदन देकर मकान की जर्जर हालत से अवगत कराया था। नगरपालिका ने नोटिस जारी कर मकान को स्वयं गिराने के निर्देश दिए थे, लेकिन उसके बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ये भी पढ़ें: बैगा समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प: सीएम डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट के 100 गांवों के लिए दी 225 करोड़ की सौगात

आधा हिस्सा अभी भी दे रहा हादसे को न्योता

हादसे के बाद भी मकान का आधा हिस्सा बेहद खतरनाक स्थिति में लटका हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रास्ते से स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। रहवासियों ने प्रशासन से शेष बचे जर्जर हिस्से को तत्काल और सुरक्षित तरीके से ध्वस्त करने की मांग की है ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m