हरदोई. आकाशीय बिजली गिरने से किशोरी की मौत का मामला सामने आई है. जानकारी के मुताबिक हादसे में 14 वर्षीय अंकिता की दर्दनाक मौत हुई है. बताया जा रहा है कि किशोरी घर के बाहर लगे उपले उठाने गई थी. इसी दौरान तेज चमक के साथ उस पर आकाशीय बिजली गिरी. जिसके बाद उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित घोषित कर दिया. प्रशासन ने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है.
बता दें कि बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है. कौशाम्बी, मिरजापुर समेत आसपास के क्षेत्रों में आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है. कई इलाकों में भी फसल को भारी नुकसान हुआ है. आम गिरने से बागवान किसान परेशान हो गए हैं. कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल भी गिरे हैं. पोल गिरने से कई इलाकों की आपूर्ति बाधित हुई है. साथ ही आमजन भी प्रभावित हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : बारात बनी बलाः तेज रफ्तार बोलेरो ने 2 बाइक को मारी ठोकर, 4 युवकों की मौत, 1 लड़ रहा जिंदगी की जंग
बता दें कि मौसम विभाग ने आज शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, सीतापुर, शामली, बहराइच, बागपत, श्रावस्ती, मेरठ, बलरामपुर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, एटा, गाजियाबाद, सिद्धार्थनगर, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, महाराजगंज, संत कबीर नगर, बदायूं, गोरखपुर, कासगंज, कुशीनगर, फिरोजाबाद, देवरिया, गोंडा, आगरा, बुलंदशहर, बस्ती, अमरोहा, मथुरा, हापुड़, हाथरस, बिजनौर में जिले में बारिश की संभावना जताई थी.
इसके अलावा गोंडा, बस्ती, कुशीनगर, श्रावस्ती, महाराजगंज, बहराइच, सिद्धार्थ नगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर समेत आस-पास के जिलों में के लिए तेज आंधी और गरज-चमक की भी चेतावनी दी थी. अनुमान है कि 14 मई से पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कम हो जाएगा औरप्रदेश में आसमान साफ होगा और पछुआ हवाओं के चलते तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी. जिसके बाद मई महीने के दूसरे पखवाड़े में गर्मी एक बार फिर अपना प्रचंड रूप दिखा सकती है.

