उन्नाव. जिले में बीती रात रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार बोलेरो ने 2 बाइक को जोरदार ठोकर मारी. हादसे में बाइक सवार 4 युवकों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ है. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- जन्मदाता बना जी का जंजालः पिता ने 5 महीने की बेटी की पटक-पटकर ली जान, 3 साल के बेटे को किया घायल, जानिए बाप क्यों बना काल?
बता दें कि घटना बेहटा मुजावर क्षेत्र में गोस्वा पुल और मटुकरी गांव के बीच उस वक्त घटी, जब 2 बाइक पर सवार होकर 5 युवक एक बारात में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने दोनों बाइक को ठोकर मार दी. ठोकर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए. वहीं बाइक सवार युवक दूर जा गिरे. हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही जान चली गई. वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए.
इसे भी पढ़ें- कहीं इश्क का माजरा तो नहीं! जीजा ने पहले साली को मारी गोली, फिर खुद की भी ली जान, मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी
वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे औऱ तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां इलाज के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल का इलाज जारी है. मृतकों की पहचान भीष्म, आकाश, अभिषेक और होरीलाल के रूप में हुई है. पुलिस ने चारों की लाश को पीएम के लिए भेजा है. फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाने की बात पुलिस कह रही है.

