इटावा. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कलयुगी पिता ने 5 महीने की बेटी की पटक-पटकर हत्या कर दी. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. इतना ही नही 3 साल के बेटे को भी जमीन पर कई बार पटका. बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बच्चों की मां की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है. आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़ें- कहीं इश्क का माजरा तो नहीं! जीजा ने पहले साली को मारी गोली, फिर खुद की भी ली जान, मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी

बता दें कि पूरा मामला थाना जसवंत नगर क्षेत्र के बिहारीपुर गांव का है. जहां रहने वाला नारायण नामक व्यक्ति शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी पत्नी को तलाक देने की बात कर विवाद किया. इस दौरान पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई. देखते ही देखते नारायण ने आपा खो दिया और अपनी 5 महीने की बेटी को जमीन पर और दीवार पर कई बार पटका. साथ ही यही करतूत अपने बेटे के साथ भी की.

इसे भी पढ़ें- प्रतीक यादव के शरीर पर मिले गहरे नीले निशान! खड़े कर रहे कई सवाल, दोस्त ने मौत को बताया संदिग्ध

वहीं वारदात के बाद परिजन तत्काल इलाज के लिए बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. वहीं बच्चे को इलाज जारी है. नारायण के घर वालों ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन बच्चों की मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की. बच्चों की मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.