Prateek Yadav’s Death: प्रतीक यादव के संदिग्ध मौत मामले में चौंकाने वाली जानकारियां निकल कर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आ रही है कि प्रतीक यादव के बॉडी के कुछ हिस्सों पर निशान मिली है, जो यादव के सामान्य मौत के दावे पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है। इस नए खुलासे के बाद पुलिस के जांच का दायरा और ज्यादा बढ़ सकता है।

सीने और हाथ में गहरे नीले निशान मिले

सूत्रों कि माने तो प्रतीक यादव के सीने और हाथ में गहरे नीले निशान मिले है। साथ ही यादव के नाखून भी हल्के नीले पड़ गए थे। जानकारों के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति के शरीर पर तत्काल चोट लगती (Prateek Yadav’s Death) है तो वह हिस्सा लाल हो जाता है। यदि शरीर पर लाल के बजाय नीलापन दिखाई दे रहा है, तो इसके पीछे कई गंभीर कारण हो सकते हैं।

READ MORE: ‘वे जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे…’, भाई के निधन पर भावुक हुए अखिलेश, कहा- प्रतीक का हमारे बीच नहीं रहना दुखद

प्रतीक के दोस्त ने मौत को बताया संदिग्ध मौत

प्रतीक के नाखूनों और सीने पर यह नीलापन किसी जहरीले पदार्थ के असर, दम घुटने या फिर शरीर में ऑक्सीजन की अचानक कमी होने की ओर इशारा कर सकता है। यह तथ्य इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रतीक के करीबी दोस्त अंकित साहू ने गंभीर सवाल उठाए हैं। अंकित का कहना है कि प्रतीक की बॉडी पर चोट के निशान (Prateek Yadav’s Death) थे और शरीर नीला पड़ने की बात सामने आई है। उन्होंने दावा किया कि प्रतीक बेहद फिट थे और जिम में भारी वजन उठाते थे। अंकित ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए मौत को संदिग्ध बताया है।

READ MORE: प्रतीक यादव की मौत पर बड़ा खुलासा, सिविल हॉस्पिटल निदेशक ने बताई पूरी कहानी, अखिलेश पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस

अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रतीक की मौत

इधर, सिविल अस्पताल के CMS देवेश चंद्र पांडे ने प्रतीक की मौत कहा कि 5:30 से 5:45 के बीच सूचना मिली। 5:55 बजे प्रतीक को ICU लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। CMS के बयान से साफ है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रतीक की मौत हो गई थी। मामले में आगे की जांच जारी है। शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध पॉइजनिंग का लगा, जिसके चलते शव को पोस्टमार्टम के लिए KGMU भेजा गया।

परिवारजनों के अनुसार प्रतीक यादव लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे और कुछ दिन पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि आज तड़के अचानक तबीयत बिगड़ने पर अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। उस समय अपर्णा यादव शहर से बाहर थी।