Prateek Yadav Death: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज निधन हो गया। प्रतीक के निधन पर अखिलेश भावुक हो गए और कहा कि प्रतीक का हमारे बीच नहीं रहना दुखद है। कुछ दिन पहले मेरी मुलाकात हुई थी। मैंने सेहत पर ध्यान देने के लिए कहा था।
प्रतीक का हमारे बीच नहीं रहना दुखद
प्रतीक यादव के निधन पर अखिलेश यादव ने कहा कि वो जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे। प्रतीक का हमारे बीच नहीं रहना दुखद है। कुछ दिन पहले मेरी मुलाकात हुई थी। मैंने सेहत पर ध्यान देने के लिए (Prateek Yadav Death) कहा था। कारोबार पर ध्यान लगाने को भी कहा था। कारोबार में नुकसान से लोग दुखी होते हैं। मैंने शरीर का ध्यान रखने को कहा था। कारोबार पर ध्यान देने के लिए कहा था।
READ MORE: प्रतीक यादव की मौत पर बड़ा खुलासा, सिविल हॉस्पिटल निदेशक ने बताई पूरी कहानी, अखिलेश पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस
पोस्ट मार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश
अखिलेश यादव पोस्ट मार्टम हाउस KGMU पहुंचे है। डॉक्टर्स ने पोस्ट मार्टम के लिए बॉडी को अस्पताल भेज दिया है। जहां डॉक्टर्स की टीम पोस्ट मॉर्टम कर रही है। सिविल हॉस्पिटल के डायरेक्टर जहां प्रतीक की सीट बॉडी (Prateek Yadav Death) का पहला एग्जामिनेशन हुआ उन्हें ये मामला संदिग्ध जहर का लगा इसलिए पोस्टमार्टम के लिए बॉडी भेज दी गई है। कुछ देर में प्रतीक के मौत की वजह सामने आ जाएगी।
READ MORE: अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन, सीएम योगी, पंकज चौधरी और केशव मौर्य ने दी श्रद्धांजलि
बता दें कि प्रतीक यादव कई दिनों से बीमार थे, अखिलेश यादव उन्हें खुद देखने अस्पताल पहुंचे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर कुछ समय पहले उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां खुद अखिलेश यादव भी उनसे मिलने पहुंचे थे। इलाज के बाद हालत में थोड़ी सुधार होने पर उन्हें घर लाया गया था, लेकिन बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सूत्रों के मुताबिक सुबह करीब 6 बजे उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

