Pratik Yadav Passed Away: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ, एमके स्टालिन, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अस्पताल लाने के पहले ही हो चुकी थी मौत
बताया जा रहा है कि प्रतीक को सुबह 5 बजे उनके दोस्त उन्हें अस्पताल लेकर आए थे। अस्पताल लाने के पहले ही मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाया गया है। 4 डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा फिलहाल असम में हैं। वे लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं। अभी मौत की वजह पता नहीं चल सकी है।
सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों (Pratik Yadav Passed Away) के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
READ MORE: UP Weather Today: गर्मी के बीच मौसम ने ली करवट, 38 जिलों में बारिश का अलर्ट
पंकज चौधरी ने जताया शोक
वहीं पंकज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के (Pratik Yadav Passed Away) साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
एमके स्टालिन ने जताया शोक
तमिलनाडु के पूर्व सीएम एम के स्टालिन ने प्रतीक यादव के निधन पर एक्स पर पोस्ट किया और कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रेसिडेंट अखिलेश के भाई थिरु प्रतीक यादव के निधन से बहुत दुख हुआ। इतने गहरे दुख और दर्द के पलों में, मेरी संवेदनाएं भाई थिरु अखिलेश यादव और पूरे दुखी परिवार के साथ हैं। भगवान उन्हें इस कभी न भरने वाले नुकसान को सहने की ताकत दे। ऐसे मुश्किल समय में हम हमेशा आपके साथ रहेंगे
READ MORE: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मुलायम सिंह यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं (Pratik Yadav Passed Away) हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति!

